VOLUNTEER REGISTRATION FORM

स्व घोषित शपथ कथन

मैं शपथ पूर्वक ये कहता हूँ कि उपरोक्त फॉर्म में मेरे द्वारा दी गई सभी जानकारी सही है।

मैं शपथ पूर्वक ये कहता हूँ कि मेरे खिलाफ किसी भी विभाग /पुलिस विभाग/ न्यायालय में किसी भी प्रकार की कोई शिकायत अथवा केस दर्ज नही है, अगर मेरे खिलाफ ऐसी कोई भी शिकायत/केस दर्ज पाया जाता है तो मेरे खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये। DVF ग्रुप में मैं स्वेच्छा अनुसार जुड़कर निःस्वार्थ पुलिस/प्रशासन का सहयोग करना चाहता हूँ, सेवा/सहयोग के प्रतिफल में मुझे किसी भी प्रकार का कोई लालच / वेतन/मानदेय इत्यादि की इच्छा नही है। मैं हर प्रकार से निस्वार्थ भाव से DVF सदस्य बनना चाहता हूँ।


स्वैच्छिक ड्यूटी हेतु स्वघोषणा / सहमति पत्र

मैं यह स्वेच्छा से घोषणा करता/करती हूँ कि आगामी स्वैच्छिक ड्यूटी में भाग लेने हेतु मैंने अपनी पूर्ण इच्छा एवं स्वतंत्र निर्णय से सहमति प्रदान की है।

मैं यह स्पष्ट रूप से घोषित करता/करती हूँ कि इस कार्य के लिए मुझ पर किसी भी प्रकार का कोई दबाव, प्रलोभन, भय अथवा बाध्यता नहीं है। यह निर्णय मैंने पूर्णतः समाज सेवा, जनहित एवं सेवा भाव की भावना से स्वयं लिया है। इस संबंध में पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन अथवा किसी अन्य व्यक्ति या संस्था द्वारा मुझ पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं डाला गया है।

मैं यह भी घोषित करता/करती हूँ कि मेरी मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक स्थिति पूर्णतः स्वस्थ एवं संतुलित है तथा मैं इस स्वैच्छिक ड्यूटी के दायित्वों का निर्वहन करने के लिए स्वयं को पूर्णतः सक्षम एवं उपयुक्त मानता/मानती हूँ।

मैं इस स्वैच्छिक ड्यूटी के दौरान निर्धारित नियमों, निर्देशों एवं अनुशासन का पालन करने के लिए सहमत हूँ तथा अपने आचरण एवं कार्यों के लिए स्वयं उत्तरदायी रहूँगा/रहूँगी।

DVF (Digital Volunteer Force) के उद्देश्य एवं जिम्मेदारियाँ

प्रिय सभी DVF सदस्यों,

डिजिटल वॉलंटियर फोर्स (DVF) का उद्देश्य गाजियाबाद पुलिस एवं नागरिकों के मध्य एक सशक्त समन्वय स्थापित करना तथा समाज में शांति, सुरक्षा एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

• पुलिस एवं नागरिकों के मध्य बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित करना।
• आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस का सहयोग करना।
• कानून व्यवस्था एवं जनहित संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान करना।
• लापता व्यक्तियों एवं राहत कार्यों में सहयोग करना।
• पुलिस की सकारात्मक पहलों का प्रचार-प्रसार करना।
• फर्जी एवं भ्रामक सूचनाओं का तथ्यात्मक खंडन करना।
• साइबर अपराध एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना।
• सांप्रदायिक सौहार्द एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने में सहयोग करना।

समूह के नियम एवं दिशा-निर्देश

✅ विवादित पोस्ट साझा नहीं करूँगा/करूँगी।
✅ अफवाह अथवा फर्जी समाचार साझा नहीं करूँगा/करूँगी।
✅ अश्लील, हिंसक अथवा आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट नहीं करूँगा/करूँगी।
✅ व्यक्तिगत विवाद हेतु समूह का उपयोग नहीं करूँगा/करूँगी।
✅ पुलिस एवं अन्य व्यक्तियों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखूँगा/रखूँगी।
✅ समूह के सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करूँगा/करूँगी।