स्वैच्छिक ड्यूटी हेतु स्वघोषणा / सहमति पत्र
मैं यह स्वेच्छा से घोषणा करता/करती हूँ कि आगामी स्वैच्छिक ड्यूटी में भाग लेने हेतु
मैंने अपनी पूर्ण इच्छा एवं स्वतंत्र निर्णय से सहमति प्रदान की है।
मैं यह स्पष्ट रूप से घोषित करता/करती हूँ कि इस कार्य के लिए मुझ पर किसी भी प्रकार
का कोई दबाव, प्रलोभन, भय अथवा बाध्यता नहीं है। यह निर्णय मैंने पूर्णतः समाज सेवा,
जनहित एवं सेवा भाव की भावना से स्वयं लिया है। इस संबंध में पुलिस प्रशासन,
जिला प्रशासन अथवा किसी अन्य व्यक्ति या संस्था द्वारा मुझ पर किसी प्रकार का
कोई दबाव नहीं डाला गया है।
मैं यह भी घोषित करता/करती हूँ कि मेरी मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक स्थिति
पूर्णतः स्वस्थ एवं संतुलित है तथा मैं इस स्वैच्छिक ड्यूटी के दायित्वों का
निर्वहन करने के लिए स्वयं को पूर्णतः सक्षम एवं उपयुक्त मानता/मानती हूँ।
मैं इस स्वैच्छिक ड्यूटी के दौरान निर्धारित नियमों, निर्देशों एवं अनुशासन का
पालन करने के लिए सहमत हूँ तथा अपने आचरण एवं कार्यों के लिए स्वयं उत्तरदायी रहूँगा/रहूँगी।